दोस्तों, आज मैं आपको दुनिया के सात अजूबों के बारे में बताऊंगा। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।

दुनिया के सात अजूबे (Seven Wonders of the World in Hindi)

  1. ताजमहल
  2. चीन की दीवार
  3. पेट्रा
  4. चिचेन इत्जा
  5. क्राइस्ट रिडीमर
  6. माचू पिच्चु
  7. कोलोजीयम

1.ताजमहल (Taj Mahal)


यह सात अजूबों में से एक है, यह आगरा में स्थित है। इसका शाहजहां ने बनाया था, ऐसा कहा जाता है, कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। इसको बनवाने के लिए शाहजहां ने दुनियाभर से संगमरमर का पत्थर बनवाया था और इसको चारों ओर एक बगीचा भी बना हुआ है। आजकल लोग यहां घूमने व देखने आते हैं। इसका नमूना 1632 में बनाया गया था, इसको बनाने में 15 साल लगे थे।

2.चीन की दीवार (Great Wall of China)


यह दीवार उत्तर से हमला करने वाले राजाओं से बचने के लिए भारत के कई राजाओं ने बन बाई थी। जिसे बाद में धीरे धीरे करके जोड़ दिया गया था, यह दीवार इतनी बड़ी बनी है,कि इसे अन्तरिक्ष से भी देखा जा सकता है। इस दीवार का निर्माण 7वी शताब्दी से लेकर 16वी शताब्दी तक हुआ था। यह दीवार पूर्वी चीन से लेकर पश्चमी चीन तक फैली है।

लम्बाई :- लगभग 6400 किलोमीटर 

ऊंचाई:- लगभग 35 फीट

चौड़ाई:- लगभग 10 आदमी एक साथ आराम से चल सकते हैं।

इस दीवार को बनाते समय मिट्टी, पत्थर, लकड़ी, ईंट आदि का उपयोग किया गया था।

3.पेट्रा (Petra)


यह जॉर्डन के मआन प्रान्त में बसी एक ऐतिहासिक नगरी है, जो कि बड़ी बड़ी चट्टानों और पत्थर से तराशी गई इमारतों के लिए जानी जाती है। इस नगरी में आपको पत्थर से तराशी गयी एक से बढ़कर एक इमारतें देखने को मिल जाएगी। ऐसा माना जाता है, कि इसका निर्माण कार्य 1200 ईसापूर्व के आसपास शुरू हुआ था।

4.चीचेन इट्ज़ा (Chichen Itza)


यह एक मंदिर है, यह मक्सिको का प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध मायन मंदिर है। इसका आकार पिरामिड की तरह है। इसका निर्माण 600 ईशा पूर्व में हुआ था। यह मंदिर 5 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है, इसकी उंचाई 79 फिट है,इसके ऊपर जाने के लिए चारों ओर सीढियाँ बनाई गयी हैं। इसकी हर दिशा में 91 सीढियाँ हैं, इस तरह कुलमिलाकर इसमें 365 सीढियाँ हैं जो एक साल के 365 दिन का प्रतीक है। चीचेन इट्ज़ा माया का सबसे बड़ा शहर है, इसकी जनसंख्या भी काफी अधिक है।

5.क्राइस्ट रिडीमर


यह एक ईसा मसीह की प्रतिमा है, यह ब्राजील के रियो डी जेनेरो में स्थापित है। जो कि यह दुनिया की सबसे ऊँची मूर्तियों में से एक है। यह मूर्ति तिजुका फोरेस्ट नेशनल पार्क में कोर्कोवाडो पर्वत की चोटी पर स्थित है। आपको बता दे कि इस मूर्ति का आधार 31 फिट है जिसे मिलाकर इसकी कुल उंचाई 130 फिट बनती है वहीं इसकी चौड़ाई 98 फिट है। इसका वजन लगभग 635 टन है। माना जाता है, इसका निर्माण 1922 और 1931 के बीच किया गया था। मजबूत कांक्रीट और सोपस्टोन से बनी है इस मूर्ति का डिजाईन ब्राजील के सिल्वा कोस्टा ने किया था। फ्रेंच के महान मूर्तिकार लेनदोव्सकी ने इसे बनाकर तैयार किया था।

6.माचू पिच्चु Machu Picchu (Peru)


यह एक ऐतिहासिक स्थल है, यह दक्षिण अमेरिका देश पेरू में स्थित है।  जहां कोलम्बस पूर्व युग, इंका सभ्यता रहा करती थी, समुद्र तल से इस ऐतिहासिक स्थल की उंचाई 2430 मीटर है अब सोचने वाली बात यह है कि इतनी उंचाई पर लोग कैसे रहा करते थे। यह स्थल कुज़्को से 80 किलोमीटर (50 मील) उत्तर पश्चिम में स्थित है। शोधकर्ताओं के अनुसार माना जाता है कि इसका निर्माण 1400 के आस-पास राजा पचाकुती ने करवाया था। हालाकि बाद में इस स्थान पर स्पेन ने विजय प्राप्त की थी और इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया था जिसके बाद यहां की सभ्यता धीरे धीरे नष्ट हो गयी है. लेकिन 1911 में अमेरिका के इतिहासकार हीरम बिंघम ने इसकी खोज की थी और इस ऐतिहासिक स्थल को दुनिया के सामने लाया गया था।

7.कोलोज़ीयम (The Roman Colosseum)


यह एक विशाल स्टेडियम है, जो कि इटली देश के रोम नगर में स्थित है। यहां पर प्राचीन काल में जानवरों की लड़ाई, खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि हुआ करते थे। इसका निर्माण तत्कालीन शासक वेस्पियन ने 70वीं – 72वीं ईस्वी के मध्य प्रारंभ किया और 80वीं ईस्वी में इसको सम्राट टाइटस ने पूरा किया था। यह विश्व की बहुत पुरानी वास्तुकलाओं में से एक है। हालाकि प्राकृतिक आपदा और भूकंप आदि से यह थोड़ा बहुत नष्ट हुआ है, लेकिन आज भी इसकी विशालता वैसे ही है। इस स्टेडियम में प्राचीनकाल में 50 हजार से 80 हजार लोग एक साथ बैठ सकते थे। इस स्टेडियम को कंक्रीट और रेत से बनाया गया है, अपनी विशालता के कारण यह दुनिया के सात अजूबे में शामिल है।


दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें बताएं।

CLICK Here:- TELEGRAM